तरारी: मोआप खुर्द बाजार टोला में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों की दरवाजे पर चढ़कर लोहे की रॉड से की पिटाई
Tarari, Bhojpur | Apr 13, 2026 इमादपुर थाना क्षेत्र के मुआप खुर्द बाजार टोला में रविवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दंपति समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द बाजार टोला निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार सिंह, उनकी 40 वर्षीया पत्नी आभा देवी, 27 वर्षीय पु