कुर्था: मुहर्रम को लेकर कुर्था में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद
Kurtha, Arwal | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कुर्था एवं मानिकपुर थाना पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झां और स्मिता उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल, सशस्त्र जवानों तथा चौकीदारों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों को शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।