लोहरदगा: मोदी सरकार ने 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल कायम की,पूर्व सांसद समीर उरांव।
लोहरदगा शहर के होटल नोवेल्टी में गुरुवार दोपहर 2 बजे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के 12 वर्ष" विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने संबोधित किया।