सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों डंपरों व ट्रकों पर की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन
जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन मे चेकिंग अभियान के तहत सिकंदरा राऊ पुलिस द्वारा अवैध खनन, ओवललोड व बिना नंबर के चल रहे 599 डंपरो, ट्रको व एक ट्रैक्टर के अवैध संचालन के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक व डंपर चालकों में हड़कम्प मच गया है।