महोबा: महोबा के एक गांव की किशोरी ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव कि लगभग 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे किशोरी कि हालात बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमारमेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा किशोरी का इलाज किया जा रहा है।