गोरखपुर: महानगर को दूसरे मल्टीलेवल पार्किंग की मिलेगी सौगात, रविवार को CM योगी करेंगे लोकार्पण, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
यह मल्टीलेवल पार्किंग शहर के व्यस्ततम समझे जाने वाले घंटाघर क्षेत्र में बना है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे एक कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया गया है।जहां कुल 43 दुकानदारों को कारोबारी ठौर भी मिलेगा।रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।इस अवसर पर उनके हाथों घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण और कुछ कार्यो का शिलान्यास भी होगा