शोहरतगढ़: रघुनाथनगर में छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला 25 वर्षीय महिला का शव
थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 11 के रघुनाथनगर में गुरुवार की रात्रि में एक मकान की कमरे में छत की कुंडी पर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ 25 वर्षीय वंदना नाम की महिला का शव मिला है,जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।