हमीरपुर: हमीरपुर में ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, महिलाओं-बच्चों को परेशानी का हवाला
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने मुख्यालय में कलेक्ट्रेट पंहुचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के बीच खुले शराब के ठेके को गांव के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके के कारण महिलाओं और बच्चों को शराबियों की अश्लीलता का सामना करना पड़ रहा है। यह सभी ग्रामीण मौदहा तहसील क्षेत्र के न्यूरिया गांव