यमुनानगर। जिले के बिलासपुर क्षेत्र में कर्ज के दबाव से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदारों द्वारा लगातार पैसे वापस मांगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण मृतक परेशान था।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के गांव ककड़ौनी निवासी अमन ने कुछ समय पहले अपने बेटे के इलाज के लिए रिश्तेदारों से करीब 2 लाख 90 हजार रुपये उधार लिए थे। परिवार का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते वह समय पर रकम वापस नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
परिजनों के मुताबिक रिश्तेदार बार-बार पैसे लौटाने की मांग कर रहे थे, जिससे अमन मानसिक तनाव में रहने लगा। आरोप है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे