रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने गुरुवार को एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने मय टीम पल्लू पुलिस थाने में दर्ज अवैध 26 ग्राम 36 मिलीग्राम चिट्ठा तस्करी मामले में अनुसंधान के दौरान प्रकरण में संलिप्त युवक विकास कुमार जाट निवासी रामका पुलिस थाना रावतसर को गिरफ्तार किया है ।