बक्सर: जिले में 13 मार्च से 9 मई तक 27 गैस एजेंसियों द्वारा 2,63,217 गैस सिलेंडरों का वितरण हुआ
Buxar, Buxar | May 10, 2026 जिले में 13 मार्च से 9 मई तक कुल 2 लाख 63 हजार 217 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें आईओसीएल की 13, बीपीसीएल की 6 तथा एचपीसीएल की 8 एजेंसियां शामिल हैं।