करेरा: मछावली ग्राम में माता मंदिर पर आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को बाढ़ से किया जागरूक
करैरा क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड करैरा के ग्राम मछावली में माता के मंदिर पर मप्र सरकार की मंशानुसार एक व्यापक “आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम” की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने और नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षित करना है।