उरई: मोहल्ला प्रेम नगर में तेज आंधी तूफान से कच्चा मकान गिरा, तीन बच्चियों को दबने से बचाने के लिए निवासियों ने किया रेस्क्यू
Orai, Jalaun | May 29, 2026 शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला प्रेम नगर से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार आंधी तूफान से उसका कच्चा मकान गिर गया और उसके अंदर तीन बच्चे फस गए और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों की जान बचाई वही व्यक्ति ने आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई