चित्तौड़गढ़: प्याज की आड़ में अफीम और हीरोइन की तस्करी, पंजाब के दो तस्कर 50 लाख के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चित्तौड़गढ़ नीमच रोड पर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. एक ट्रक से 3 किलो अफीम एवं 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर चालक सहित पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई.तस्कर उक्त मादक पदार्थों को प्याज के कट्टों की आड़ में पंजाब ले जा रहे थे।