बिहारीगंज: पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मधेपुरा के बिहारीगंज में पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार उर्फ सतीश कुमार, गीता देवी, अरविंद महतो और रतन उर्फ गौतम महतो शामिल हैं। यह मामला फरवरी का है, जिसमें हथियार के बल पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा था। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।