फूलपुर: अहिरौल थाना क्षेत्र के मंजूषा नदी में डूबे किशोर का शव 18 घंटे बाद मिला
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद (बरसातीगंज) के पास शुक्रवार दोपहर मंजूषा नदी में नहाते समय डूबे 14 वर्षीय प्रियांशु गौतम का शव शनिवार सुबह आठ बजे करीब 18 घंटे बाद बरामद हुआ शव घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर मिला सजनी गांव निवासी पप्पू गौतम का पुत्र प्रियांशु शुक्रवार को साथियों के साथ नदी में नहाने गया था ।