बिजली के खंभे में उतरे करंट से महिला झुलसी
कलान में बारिश के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों की तत्परता से समय रहते बिजली की सप्लाई बंद कराई गई, जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे का है। ग्राम टढ़ई के मजरा कैलाह निवासी 35 वर्षीय सुनीता शुक्रवार को कलान में साप्ताहिक बाजार करने आई थीं। बाजार से खरीदारी के बाद वह घर लौट रही थीं। हाईवे किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते समय उनका हाथ खंभे से छू गया। बारिश के बीच खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलसकर जमीन पर गिर गईं।
घटना देखकर आसपास के दुकानदारों ने तत्काल बिजलीघर फोन कर लाइन बंद कराई। इसके बाद राहगीरों और दुकानदारों ने महिला को संभाला और ई-रिक्शे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान विद्युत खंभों और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। वहीं विद्युत विभाग ने घटना की जांच की बात कही है।
@हाइलाइट