बांगरमऊ: बांगरमऊ पंचायत सहायकों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा
उन्नाव के बांगरमऊ पंचायत सहायकों ने आज दिन गुरुवार को दोपहर में विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने अल्प मानदेय व सेवा नियमावली निर्माण सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया है,ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के समस्त पंचायत सहायकों के मानदेय का समय से भुगतान कराया जाए