बल्देवगढ़: सुजारा बांध के गेट खुलने से पानी का बहाव हुआ तेज, धसान नदी के पुल की रेलिंग टूटी व सड़क हुई क्षतिग्रस्त
टीकमगढ़ जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण सुजारा बांध के गेट खुलने से पानी के तेज बहाव के कारण धसान नदी के पुल की रेलिंग टूट गई।साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।उक्त स्थिति के कारण मौके पर आवागमन में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं मौके पर सुधार कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल लगाया गया है।