लोहरदगा: 4 जून को मनाई जाएगी मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर की चौथी वर्षगांठ,ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी व एसपी को दिया आमंत्रण
लोहरदगा मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 4 जून को आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल नागेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें चौथी वर्षगांठ आमंत्रण दिए।