करछना: गौरा ग्राम सभा में विवाहिता महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम सभा में बुधवार को 26 वर्षीय विवाहित महिला मनीषा देवी पत्नी संदीप कुमार ने आम के पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दिया। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गई। हालांकि महिला किस वजह से फांसी लगाई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।