मैहर जिले की रामनगर पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा कसा है। टीम ने रामनगर क्षेत्र में वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन हाइवा रेत का परिवहन करते मिले। पूछताछ में चालक कोई वैध रॉयल्टी या परिवहन दस्तावेज नहीं दिखा पाए, तीनों वाहनों को जब्त कर रामनगर थाना मे खड़ा कराया गया