इंदौर: बाणगंगा की लंदन विलास कॉलोनी में हुई डकैती के मामले में पुलिस कमिश्नर ने इनाम की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया
Indore, Indore | Feb 26, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की लन्दन विलाज कॉलोनी में हुई डकैती के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 72 घंटे से अधिक समय निकल जाने के बावजूद इंदौर पुलिस अभी तक डकेतो को नहीं पकड़ पायी है। हालांकि इसमें गुजरात के निकटवर्ती इलाके की गैंग का हाथ होने की बात सामने आयी है। वही इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने पहले 10 हज़ार और अब 30 हजार का इनाम घोषित किया है।