इंदौर: बाणगंगा में हुई लूट की वारदात के आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर, ऑयल कंपनी के मैनेजर के घर हुई थी लूट
Indore, Indore | Feb 25, 2024 इंदौर का बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाले तेल कंपनी के मैनेजर के घर पर हुई लूट की वारदात में अभी तक पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है, हालांकि पुलिस इस मामले में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर तकनीक की सहायता से आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।