इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई व्यक्ति के साथ चाकू बाजी, मारपीट कर युवक से रुपए लूटे, युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल
Indore, Indore | Feb 25, 2024 इंदौर आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर एक व्यक्ति को बदमाशों में चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखें रुपए लेकर फरार हो गए है। घायल ऋषभ सेन गैस की टंकी का व्यवसाय करता है और अपनी लोडिंग गाड़ी में गैस की टंकियां रखकर वह नेमावर रोड होते हुए शहर की ओर आ रहा था, इस दौरान रास्ते में वह रुका था, इस दौरान एक्टिवा सवार बदमाश ने उसे घायल कर दिया।