इंदौर: नकली ईंधन बेचने वाले पंप मालिकों पर केस दर्ज, तीन इमली चौराहे पर खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच ने की थी छापामार कार्यवाही
Indore, Indore | Feb 25, 2024 इंदौर के तीन इमली के नजदीक पिछले दिनों एक एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप पर खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी थी। जिसमे बंद पंप से कम दाम में नकली ईंधन बेचा जा रहा था। वही इस मामले में पंप मालिकों के खिलाफ अब प्रकरण दर्ज किया गया है। आजाद नगर पुलिस ने आरोपी अशोक बंसल, अंजली बंसल, नीलम बंसल, अर्पित बंसल और शिवनारायण बघेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।