धनघटा थाना क्षेत्र की कटया गांव की महिलाओं ने बुधवार को बंधन बैंक के कर्मचारियों के ऊपर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। धनघटा थाने पर पहुंचकर महिलाओं ने बताया कि हमारे घर पर चढ़कर रागिनी नाम की महिला ने हम लोगो से गाली गलौज की है। वही धनघटा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।