धनघटा: गजाधरपुर गांव में झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक, 12 जानवर घायल
महुली थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में सोमवार रात्रि 11 बजे झोपड़ी में आग लग गई।वहीं सुचना पर मगंलवार को तहसीलदार ने शिवचन्द्र पुत्र रामपलट के घर पहुंचकर जले हुए सामान का आकलन किया। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं 12 जानवर घायल हों गए। वही तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।