पिंड्रा: वाराणसी में स्पोर्ट्स बाइक चालक ने पुलिस से बचने के लिए लगवाया मार्टिफाइड नंबर, किया अनोखा कारनामा
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने एक ऐसी बाइक को पकड़ा जिसे देख पुलिस वाले भी हैरान हो गए। बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बाइक के नंबर प्लेट को मोडिफाइड किया गया है जो पलक झपकते ही गायब हो जाता है। भौकाल बनाने के लिए बाइक पर डीएम ऑफिस लिखकर चालक चल रहा था। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।