रायसेन जिले में यातायात अभियान के तहत आरटीओ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई 1 जनवरी से 30 जनवरी तक चलने वाले अभियान और सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के पालन में की गई। इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे कई मामले सामने आए।