भूपालसागर: ग्राम बुल में सीमांकन पर बवाल, ग्रामीणों ने धांधली और पक्षपात का लगाया आरोप, उपखंड अधिकारी को सौंपा पुनः जांच का ज्ञापन
हरीश चंद्र पालीवाल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि ग्राम बुल में आबादी भूमि के सीमांकन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमांकन में पक्षपात किया गया और कई जरूरी स्थानों को जानबूझकर छोड़ दिया गया। सड़क निर्माण के दौरान एक घर का रास्ता बंद होने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों की