टीकमगढ़: टीकमगढ़ सीएमएचओ: डॉ अमित चौधरी होंगे जिले के नए सीएमएचओ: स्वास्थ्य विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व
टीकमगढ़। जिले के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं अपनी शालीनता, सरलता तथा मृदभाषी व्यक्तिगत के लिए पहचान रखने वाले डॉक्टर अमित चौधरी को टीकमगढ़ जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का प्रभाव सौंपा गया है। डॉ अमित चौधरी लंबे समय से जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।