इंदौर: जूनि इंदौर में 45 से अधिक अपराधों वाले कुख्यात बदमाश लंगड़ा पर रासुका की कार्रवाई
Indore, Indore | May 5, 2026 मंगलवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लकी एक कुख्यात और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों जैसे जूनी इंदौर, भंवरकुआं, एमजी रोड और राजेंद्र नगर में मारपीट, अड़ीबाजी और धमकाने जैसे कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लकी की आपराधिक सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2025 में प्रशासन ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी।