सदर: मणप्पुरम ज्वैलर्स गोल्ड गबन कांड में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के सोने की हेराफेरी के सह-अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jul 30, 2026 लखनऊ के चौक थाना पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स गोल्ड गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सह-अभियुक्त राम आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चौक के यहियागंज का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उस पर थोक कारोबारियों से मिलीभगत कर 18.531 किलोग्राम 22 कैरेट सोने के आभूषणों के गबन और करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है।