श्री गंगानगर: नहरों में पूरा पानी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 10, 2026
श्रीगंगानगर में नहरो में पूरा पानी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर सभागार पर उग्र प्रदर्शन किया गया। सांसद कुलदीप इन्दोरा ने कहा कि अभी किसानो की बिजाई का समय है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों को पूरा पानी नहीं दिया जा रहा।पूरा पानी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया।