Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
hardalive9039
सैलेरी : 10 से 15 हजार ₹ तक / 11 पोस्ट के लिए ? हरदा में युवाओं को रोजगार का अवसर ? अधिक जानकारी के लिए काल: 7440689648 पता : बहती कालोनी के सामने सुनानिया रियल एस्टेट कंपनी हरदा #harda #indore Youth male female harda
Harda, Harda
| Aug 31, 2026
#harda
#indore
MORE NEWS
चिराखान गौ धाम मे 14 महीने मे मात्र एक बार ही मिला दाना #shortvideo #हरदा_मध्यप्रदेश❣️ #HARDA #trand #MadhyaPradesh #viralreel #viralvi
Harda, Harda | Aug 31, 2026
ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा—जनता की सेवा ही नारायण सेवा, संगठन का विस्तार जनसेवा के भाव से करें सीएम डॉ. मोहन यादव बोले—कांग्रेस वर्ग संघर्ष बढ़ाने का काम कर रही, भाजपा ने संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे किए ओरछा। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 25 वर्षों की यात्रा को विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही नारायण सेवा है और इसी भाव के साथ संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जनता तक पहुंचाएं श्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की लोकसेवा यात्रा और उनके नेतृत्व में देश में हुए बदलावों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर चल रहे ‘समरसता संकल्प’ के कार्यक्रमों को सत्ता और संगठन मिलकर व्यापक स्तर पर आयोजित करें। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। जिस तरह स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देश के महापुरुषों ने अपना जीवन समर्पित किया था, उसी प्रकार अब विकसित भारत के निर्माण के लिए बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। विकसित भारत का लक्ष्य अब केवल भाजपा या किसी एक सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन चुका है। संकल्प और सिद्धि की यात्रा है प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन लंबे संघर्ष और निरंतर सेवा की यात्रा रहा है। गुजरात के छात्र आंदोलन से शुरू हुई उनकी सार्वजनिक यात्रा वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद नए दायित्वों के साथ आगे बढ़ी। उन्होंने गुजरात में आए भूकंप के बाद पुनर्निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी भूकंप से तबाह हुआ भुज और कच्छ आज विकास की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने सरदार सरोवर बांध जैसी लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को पूरा करने तथा सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। भारत को निराशा के दौर से निकालकर अग्रणी देशों में पहुंचाया श्री शिवप्रकाश ने कहा कि वर्ष 2012 के आसपास देश में निराशा का वातावरण था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई आशा और आत्मविश्वास का वातावरण बना। उन्होंने कहा कि समाज के उन वर्गों को सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य हुआ, जो लंबे समय तक उपेक्षित रहे। उन्होंने कहा कि आज भारत अनेक क्षेत्रों में विश्व के विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। देश में विश्वस्तरीय अधोसंरचना का विकास हुआ है और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है। महिलाओं की बैंकिंग और आर्थिक भागीदारी बढ़ने से उनके सशक्तिकरण को भी गति मिली है। उन्होंने **धारा 370 हटाने और ऑपरेशन सिंदूर** जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये देश की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण हैं। उनके अनुसार आज वैश्विक मंच पर भारत की आवाज को प्रभावी ढंग से सुना जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत से युवाओं को मिले नए अवसर श्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य सामने रखा। स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिले हैं। भारत रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले देशों में शामिल हो रहा है और भारतीय यूपीआई को कई देशों में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों और स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिला है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि भारत की सामर्थ्य और क्षमता को दुनिया के सामने स्थापित करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ता निर्माण की भावना से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं और कार्यकर्ता को गढ़ने तथा आगे बढ़ाने की उनकी कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री बोले—कांग्रेस वर्ग संघर्ष बढ़ाने का काम कर रही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार समाज में वर्ग संघर्ष बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी तुष्टिकरण की राजनीति की और आज भी सत्ता प्राप्त करने के लिए इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके विपरीत भाजपा सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग-अलग वर्षों को विशेष प्राथमिकता के साथ समर्पित किया है। वर्ष 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ और वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं वर्ष 2027 माता-बहनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित रहेगा। डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के करीब 70 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष संकल्पों को भी विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। लाड़ली बहना योजना से महिला सशक्तिकरण को मिली मजबूती मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू करने का संकल्प लिया था, तब कांग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया था। आज करीब 1.25 करोड़ बहनों के खातों में लगातार राशि पहुंच रही है और सरकार द्वारा अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। रेडीमेड गारमेंट्स जैसे उद्योगों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। बजट, बिजली, शिक्षा और रोजगार में प्रगति का दावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश का बजट अब 4.38 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर करीब 31 हजार मेगावाट हो गई है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 6250 हो गई है और प्रदेश में 39 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन्हें 50 से अधिक करने का लक्ष्य है। सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, ग्लोबल स्किल पार्क और आईटीआई के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और कौशल से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि दो वर्षों में ढाई लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस विभाग में करीब 18 हजार 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 85 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 86 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। केन-बेतवा परियोजना से बदलेगा बुंदेलखंड का भविष्य मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष बताते हुए कहा कि किसानों की आय, सिंचाई, बिजली और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। उनके अनुसार प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़कर करीब 55 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे सिंचाई, पेयजल, उद्योग और बिजली के क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना से बुंदेलखंड के विकास और कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र से पलायन की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी। पर्यटन और अधोसंरचना पर भी जोर डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, विमानन और शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दतिया, सतना और रीवा में नए एयरपोर्ट शुरू होने, पर्यटन निगम के लाभ की स्थिति में आने तथा होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय रोजगार बढ़ने का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ जबलपुर और ग्वालियर को भी इससे जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 3.62 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर कार्य किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ बैठक के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से **17 सितंबर से 17 अक्टूबर** तक यह अभियान चलाया जाएगा। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद **कविता पाटीदार** तथा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार, दुर्गादास उइके, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कविता पाटीदार तथा संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक का आभार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने व्यक्त किया।
Harda, Harda | Aug 31, 2026
दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई हरदा नगरीय क्षेत्र में दिनवार रोस्टर बनाकर चलेगी अतिक्रमण हटाने की मुहिम हरदा - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले में अतिक्रमण, बिजली बिलों की बकाया राशि तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, सुश्री अनुपमा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि हरदा नगरीय क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दिनवार रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहे, ताकि सार्वजनिक मार्गों पर सुगम आवागमन बना रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित निगरानी कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने समयावधि के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
Harda, Harda | Aug 31, 2026
हरदा में जहरीली दवा खाने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। #Harda #HardaNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews
Harda, Harda | Aug 31, 2026
टीटीई की सतर्कता से यात्री का 50 हजार नकद और कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित मथुरा स्टेशन पर ट्रेन में छूटा था हैंडबैग, रेल मदद पर शिकायत मिलते ही हुई त्वरित कार्रवाई कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में टीटीई की सतर्कता और तत्परता से एक यात्री का 50 हजार रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती सामान से भरा हैंडबैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। रेल मदद पर शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीटीई ने सीट की जांच कर बैग खोज निकाला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 31 अगस्त को गाड़ी संख्या 12402 नंदादेवी एक्सप्रेस के बी-5 कोच में सीट संख्या 42 पर हरिद्वार से मथुरा की यात्रा कर रहे यात्री शिब शंकर मथुरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय अपना हैंडबैग सीट पर ही भूल गए। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री को बैग छूटने का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात टीटीई राम रतन मीणा ने बिना देर किए संबंधित सीट की जांच की और यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग में था नकद और जरूरी सामान बरामद हैंडबैग में 50 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पहचान पत्र, मेट्रो कार्ड, पेन ड्राइव, एक कीमती मशीन सहित अन्य सामान रखा हुआ था। टीटीई ने बैग मिलने की सूचना यात्री को दी और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बैग को आरपीएफ कोटा के सुपुर्द कर दिया। रेलवे की इस तत्परता से यात्री का महत्वपूर्ण सामान और नकदी सुरक्षित बच गई। रेलवे ने टीटीई राम रतन मीणा की सतर्कता की सराहना की है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन से उतरते समय अपने सामान की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि यात्रा के दौरान कोई सामान छूट जाता है तो तत्काल रेल मदद या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।
Harda, Harda | Aug 31, 2026
चिराखान अनिल मणिक हत्याकांड क्या बोले परिजन #viralreel #HARDA #shortvideo #MadhyaPradesh #viralvi #हरदा_मध्यप्रदेश❣️ #trand
Harda, Harda | Aug 31, 2026
उचान घाट मौनी बाबा का दिव्य आश्रम #HARDA #viralreel #shortvideo #MadhyaPradesh #viralvi #trand #हरदा_मध्यप्रदेश❣️
Harda, Harda | Aug 31, 2026
यादव बस की लूट नॉन AC बस किराये ले रहे 500 नेता अधिकारी मौन क्यों ? #viralvi #MadhyaPradesh #viralreel #हरदा_मध्यप्रदेश❣️ #shortvideo #नेता #nepalireels #HARDA #कैलाश_विजयवर्गीय #trand #bhopal #विश्वाससारंग #अधिकारीयों
Harda, Harda | Aug 31, 2026