हुज़ूर: जैन समाज के चल समारोह से सोने की 9 चेन चोरी करने के मामले में कोहेफिजा पुलिस ने 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। महिला चोरों ने हाल ही में शहर में जैन समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह में नौ सोने की चेन चोरी की थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चेन बरामद कर ली है।