महसी: कीचड़ भरी सड़क से निकलने को मजबूर अमृतलाल पुरवा के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवपुर ग्राम पंचायत के अमृतलाल पुरवा गांव में खराब सड़क से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से गांव समेत पांच अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।