नीमच नगर: नीमच के टैगोर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेले और गुमटियां हटाई गईं
नीमच शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक, टैगोर मार्ग पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या आखिरकार खत्म हुई। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने तीन दिनों तक समझाइश देने के बाद चौथे दिन सख्त कार्रवाई की। नगर पालिका और यातायात विभाग की एक संयुक्त टीम ने कमल चौक से मीना बाजार तक अतिक्रमण हटाया।