नवाबगंज: जैदपुर में भाजपा नेता नदीम जैदी ने जर्जर व झुके विद्युत पोल की शिकायत की, जेई को सौंपा ज्ञापन
जैदपुर उपखंड क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला छोटी बाजार में जर्जर और झुके हुए विद्युत पोल से संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए भाजपा नेता नदीम जैदी ने संबंधित विद्युत विभाग के जेई को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि जर्जर एवं झुके हुए विद्युत पोल आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।