तोकापाल: तोकापाल में संचालित 'कुष्ठ मुक्त' जागरूकता सप्ताह में मिले 64 शंकास्पद मरीज, दो की पुष्टि होते ही इलाज शुरू
Tokapal, Bastar | Oct 10, 2025 गांधी जयंती के पावन अवसर पर, तोकापाल विकासखंड ने ’’कुष्ठ मुक्त भारत-2027’’ के लक्ष्य को साधते हुए एक बड़ा संकल्प लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेतृत्व में, 2 से 8 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर एक विशेष ’’कुष्ठ जन-जागरूकता सप्ताह’’ का सफल आयोजन किया गया।