हजारीबाग के जुलू पार्क स्थित कार्यालय में मेहता विकास मंच ने पत्रकार वार्ता की। अध्यक्ष कुमार केशव ने कहा कि संस्था समाजसेवा के कार्य कर रही है और इसके नाम का कुछ लोग दुरुपयोग कर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 जनवरी को ईचाक के सिझुआ मैदान में होने वाली जनसभा मेहता विकास मंच द्वारा आयोजित नहीं है। मंच ने लोगों से अपील की कि वे बहकावे में न आएं और नाम के दुरुपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी दी।