अतरी: जनता दरबार में 15 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें नौ मामलों को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया
अतरी प्रखंड सभागार में शनिवार को करीब 12 बजे अतरी सीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई की गई। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल 15 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें 9 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि 6 मामले लंबित रह गए।