जांजगीर: पामगढ़: जिले में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने किया प्रहार, 3943 बोरी उर्वरक किया जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3943 बोरी उर्वरक जब्त किया है। बम्हनीडीह, पामगढ़ और सिलादेही क्षेत्र के निजी कृषि केंद्रों में निरीक्षण के दौरान स्टॉक, रिकॉर्ड और पॉस मशीन में भारी अनियमितताएं मिलीं। एक केंद्र का गोदाम सील किया गया, जबकि अन्य पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। कृषि विभाग ने कहा