मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक साथ दिखे तीन बाघ वीडियो वायरल
Mandla, Mandla | Jun 14, 2026 वन्यजीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवागमन में बफर क्षेत्र की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण साबित हो रही है। रविवार 12 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जो कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें बफर क्षेत्र में एक साथ तीन बाघ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दो बाघ करीब और एक बाघ कुछ दूरी में दिखाई दिया।