बलिया: विकास भवन सभागार में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Ballia, Ballia | Jun 1, 2026 माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार की दोपहर 1 बजे विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की।