पुष्पराजगढ़: राजेन्द्रग्राम में मुरूम का अवैध उत्खनन करते दो ट्रक खनिज विभाग ने किए ज़ब्त
राजेन्द्रग्राम में अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर विभाग ने दो ट्रकों को जप्त करते हुए राजेंद्र ग्राम थाने में जब्त कर खड़ा किया है। 29 दिसंबर को 3 बजे विभाग ने आकस्मिक जांच के दौरान सड़क निर्माण कार्य में मुरूम का परिवहन कर रहे ट्रक क्रमांक एमपी 48 एच एवं एमपी 48 एच 0985 को पकड़ते हुए वाहन चालकों से मुरूम के परिवहन करते जब्त कर लिया।