पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में सड़क दुर्घटना, दो बाइक सवार घायल
होटल अमरकंटक इन के सामने रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।