बरहट: पाड़ो गांव के पास तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के तीन लोग हुए घायल
Barhat, Jamui | Mar 30, 2024 पाड़ो गांव के पास तेज रफ़्तार कार व बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोगलवा निवासी चंदन दास उसकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गई है।