बरहट: लोकसभा चुनाव को लेकर SP ने मलयपुर व यातायात थाना का किया औचक निरीक्षण
Barhat, Jamui | Mar 30, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए SP डॉ शौर्य सुमन ने शुक्रवार को मलयपुर थाना व यातायात थाना का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान SP ने मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, पुरुष हाजत, महिला हाजत व थाना परिसर में घूम घूम निरीक्षण किए तथा नव निर्मित थाना के साफ सफाई का जायजा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष को लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने के लिए निर्देश दिए।